Showing posts with label सेक्स. Show all posts
Showing posts with label सेक्स. Show all posts

Tuesday, 15 December 2020

क्या शराब और धूम्रपान पुरुषों की प्रजनन क्षमता और सेक्स लाईफ को प्रभावित करते हैं?

निःसंतानता करीब 15 प्रतिशत जोड़ों को प्रभावित करने वाली एक आम समस्या बन गयी है। बिना गर्भनिरोधक के इस्तेमाल के एक साल तक प्रयास के बाद भी गर्भधारण में सफल नहीं होना निःसंतानता के रूप में परिभाषित किया जाता है । शराब और सिगरेट पीने जैसे लाइफस्टाइल फेक्टर्स को पुरुष प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाले कारक बताया गया है। इनका सेवन स्पष्ट रूप से शुक्राणु बनावट और उत्पादन को प्रभावित करता है। धूम्रपान विषाक्त पदार्थों का स्त्राव करता है जो मुख्य रूप से शुक्राणु की गतिशीलता और वीर्य की गुणवत्ता में बाधा डालता है। शराब और सिगरेट की मात्रा का वीर्य की गुणवत्ता में गिरावट के अनुपात से सीधा संबंध है। पुरुष प्रजनन क्षमता पर उनके हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए और प्रजनन क्षमता में सुधार लाने के लिए सिगरेट, शराब और अवैध ड्रग्स के उपयोग, मनोवैज्ञानिक तनाव, मोटापा, भोजन और कैफिन उपयोग जैसे कुछ जीवनशैली कारकों में बदलाव की सलाह दी जाती है।

शराब के अधिक सेवन और धूम्रपान से