Showing posts with label व्यायाम करना. Show all posts
Showing posts with label व्यायाम करना. Show all posts

Thursday, 28 March 2019

आपके द्वारा अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर: डाॅक्टर शोभा गुप्ता

प्रश्न 1- मेरी उम्र 25 वर्ष है मुझे पीरिएड में असहनीय दर्द होता है। क्या दर्द निवारक खानी चाहिए।

उत्तर - दर्द निवारक दवाएं सीधे किडनी पर प्रभाव डालती हैं जो कि सही नहीं है। दरहसल आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान में बदलाव की वजह से पीरियड्स के दिनों में बहुत अधिक दर्द की समस्या होना बेहद आम बात हो गयी है। संतुलित आहार और व्यायाम की कमी के चलते शरीर में सहन करने की शक्ति नहीं रहती है, जिससे दर्द का अनुभव ज्यादा होता है, इसके साथ-साथ कई बार पीरियट्स के दौरान फ्लो ठीक प्रकार से नहीं हो पाता है, जिस कारण महिलाओं को अधिक दर्द होता है।
वैसे तो हमे रोज व्यायाम करना चाहिए लेकिन इन दिनों में महिलाएं दर्द के चलते व्यायाम नहीं करती हैं। यह बिल्कुल गलत है। रक्त प्रवाह को अच्छा रखने के लिए और दर्द को दूर रखने के लिए व्यायाम जरूर करना चाहिए। कई बार हार्मोन की समस्या से भी ऐसी दिक्कतें आती हैं। अगर लगातार दर्द बना रहता है तो बिना देर