गर्भवती महिलाओं को अपने साथ साथ अपने शिशु के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे समय जब कोरोना वायरस से पैदा हुई समस्या पूरे विश्व में विकराल रूप ले चुकी है। लोगों को इससे घबराने की नहीं बल्कि विशेष सावधानियां रखने की जरूरत है। जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके लिए यह और भी ज्यादा जरूरी है क्योंकि उनके गर्भ में पल रहे शिशु की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर होती है। गर्भवती महिलाओं की एक छोटी सी गलती उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके शिशु के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसीलिए इस इस समय आम दिनों से ज्यादा सावधानियां रखकर आप अपने और अपने होने वाले शिशु की सही प्रकार से रक्षा कर सकती हैं।
आइए जानते हैं कुछ सावधानियों के बारे में
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें
भारत सरकार द्वारा भीड़-भाड़ से बचने और सभी को बचाने के लिए बेहद कारगर कदम उठाए जा रहे है। गर्भवती महिलाओं को चाहिए कि वे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। उनको ऐसे स्थानों में जाने से बचना चाहिए जहां पर कई लोग एक साथ एकत्रित हो क्योंकि ऐसी जगहों पर संक्रमण फैलने का खतरा बहुत ही ज्यादा होता है। अगर किसी कारणवश आपको
